फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के फैंसी नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए लगानी पड़ेगी बोली, होगा ई-ऑक्शन

Fri, 21 Jun 2019 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : google
विज्ञापन

दिल्ली परिवहन विभाग ने दो पहिया वाहनों के फैंसी नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए ई-ऑक्शन करने का निर्णय लिया है। विभाग ने इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए बोली लगाई जाएगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने कहा कि पारदर्शिता और भ्रष्टाचार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


अगर आप दो पहिया वाहनों में अपने मनपसंद रजिस्ट्रेशन नंबर लेना चाहते हैं तो इसके लिए बोली लगानी पड़ेगी। अगर आप 0001 रजिस्ट्रेशन नंबर पसंद करते हैं तो इसके लिए कम से कम 50 हजार रुपये देना होगा। इससे अधिक किसी ने बोली लगाई तो यह रकम बढ़ जाएगी।

इसी तरह 0002 से 0009 नंबर अगर पसंद हो तो इसके लिए कम से कम रजिस्ट्रेशन शुल्क 30 हजार रुपये चुकानी होगी। इससे ज्यादा की बोली लगाने वालों को यह नंबर मिलेगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हर विभाग में पारदर्शिता चाहते हैं। इसे ही ध्यान में रख वीवीआईपी वाहन नंबर को लेकर भी परिवहन विभाग पारदर्शिता दिखाते हुए ई-ऑक्शन के तहत वीवीआईपी नंबर जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें