फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी मालिक का बेटा रेप के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पुलिस की लापरवाही का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीएमओ ऑफिस से दबाव के बाद पंजाब की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक के बेटे को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में रहने वाली एक टीवी चैनल में प्रोड्यूसर का काम करने वाली युवती ने दिल्ली के वसंत विहार पुलिस थाने में ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक के बेटे के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोपी को अपनी कंपनी के एक ऐड के लिए मॉडल की आवश्यकता थी जिसके लिए उसने अखबारों में विज्ञापन छपवाया था। ऐड पर बताए पते पर जब पीड़ित युवती पहुंची तो उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि बेहोशी की हालत में ही उसके साथ रेप किया गया। चौंकाने वाली बात ये है कि घटना आठ महीने पहले की है।
विज्ञापन

पीएमओ ऑफिस के दबाव के बाद लिखी एफआईआर

पीड़िता का आरोप है कि ऐड के बाद वह वसंत विहार स्थित एक होटल कम स्पा में गई ‌थी जहां उसके साथ धोखे से रेप किया गया।

घटना के बाद से ही पीड़ित लड़की पुलिस थानों के चक्कर लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और न ही उसकी एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस के इस व्यवहार से निराश होने के बाद उसने प्रधानमंत्री कार्यालय को मेल कर अपनी आपबीती बताई। सूत्रों की मानें तो पीएमओ ऑफिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया जिसके बाद पुलिस ने लड़की की एफआईआर दर्ज की।

बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पंजाब की एक नामी और बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें