फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किसान की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के नौसेरा गांव में नहर के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जैकम के रूप में हुई है। परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के बेटे मौसम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी द्वारा कथित रूप से बिना अनुमति नहर का पानी अपनी ओर मोड़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उस समय आरोपी पक्ष के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ग्रामीणों ने जैकम को नाली में गिरा हुआ देखा और उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले निजी अस्पताल और बाद में दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जाएगी। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें