फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा विवाद हत्याकांड: बीके चौक पर शव रख परिजनों ने हंगामा किया

Wed, 07 Jun 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
people protest
विज्ञापन
राजपुर फुलेरा गांव में मंगलवार दोपहर चारा काटने के विवाद में जान गंवाने वाले विनोद का शव बुधवार सुबह बीके चौक पर रखकर परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामे की संभावना देखते हुए चौक पर पहले से ही चार थानों की पुलिस पहले से ही मौजूद थी। परिजनों का साथ देने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर नहीं किए जाने पर बीके पर दोबारा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलावाया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि राजपुर फुलेरा गांव में मंगलवार दोपहर मास्टर बलबीर के खेत से चारा लेने गई सोनू का धर्मेंद्र, तेजपाल आदि से झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट में बल्लम लगने से सोनू का भाई विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले में विनोद के अलावा सोनू और उसका भाई नरेश चोटिल हुए थे जबकि दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र, तेजपाल, ताराचंद औरा ध्रोपा घायल हो गए थे। बीके अस्पताल से रेफर किए गए विनोद की मौत हो गई थी। 

बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने विनोद का शव बीके चौक पर रख कर हंगामा किया। परिजनों के समर्थन में कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ , रिंकू चंदीला, ललित भड़ाना भी मौके पर पहुंचे। एसीपी सराय यशपाल भड़ाना ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत किया। सुमित गौड़ ने परिजनों की ओर से मांग की कि यदि आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर से बीके चौक जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि तेजपाल पुलिस हिरासत में बीके अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा नामजद आरोपी शिव नारायण व अन्य को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। करीब पांच मिनट हुए प्रदर्शन और आश्वासन के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। 

एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि सोनू के भाई नरेशनाथ की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद सहित सात-आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें