फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मार्केट और रेहड़ी पटरी टारगेट: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंच रहे नकली नोट, पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 03:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद एक टीम का गठन किया और फिर दोनों ही आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। टीम ने उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर बाजार से उसके साथी आसिफ रजा को गिरफ्तार किया जब वह एक कपड़े की दुकान में एक दो हजार के नोट से कपड़ा खरीदने पहुंचा था। 
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते दिल्ली तक नकली नोट पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो नेपाल से बिहार और फिर दिल्ली आकर नकली नोट बाजार में खपाते थे। ये दोनों ही आरोपी पुराने शातिर अपराधी भी हैं। गिरफ्तार होने के बाद जब पुलिस ने इन अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि कुछ साल पहले भी दिल्ली पुलिस ने इन्हें पकड़ा था और जेल से बाहर आने के बाद फिर से इन्होंने यह धंधा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस को शक है कि इनके और भी साथी हो सकते हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस की विशेष टीम इनके पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली है कि दोनों ही आरोपियों के पास से उन्हें दो-दो हजार रुपये के 1.41 लाख रुपये की कीमत के नकली नोट बरामद हुए हैं। 38 वर्षीय सीमापुरी निवासी नीतू और 28 वर्षीय दिलशाद गार्डन निवासी आसिफ राजा दिल्ली के छोटे बाजार, सब्जी मार्केट, कपड़ा दुकानें और रेहड़ी पटरी वालों को अपना पहला टारगेट बनाते थे। चूंकि इन जगहों पर थोड़ी थोड़ी संख्या में नकली नोट खपाना आसान भी होता है। इसलिए महिला और दूसरा आरोपी लगातार नकली नोट का कारोबार बढ़ाते जा रहे थे। 

डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद एक टीम का गठन किया और फिर दोनों ही आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। टीम ने उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर बाजार से उसके साथी आसिफ रजा को गिरफ्तार किया जब वह एक कपड़े की दुकान में एक दो हजार के नोट से कपड़ा खरीदने पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें