फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान छाप रहा था नकली नोट, गिरफ्तार

Wed, 20 May 2020 04:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम जिला एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) ने पश्चिमी दिल्ली के महावीर एन्क्लेव फेज-3 में रहने वाले दीपक उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। वह लॉकडाउन के दौरान घर का खर्चा चलाने के लिए नकली नोट छापकर बाजार में चला रहा था। उसके पास से 200-200 के 95,400 कीमत के नोट बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को घर से एक प्रिंटर, कागज, इंक व अन्य सामान भी मिला है। दीपक का कहना है कि वह छोटे नोट इसलिए छापता था, क्योंकि इन पर किसी को शक नहीं होता था। ये आसानी से चल भी जाते थे। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि एएटीएस टीम ने एक सूचना के आधार पर पश्चिम विहार में रोड नंबर-235 पर जाल बिछाकर राजा को दबोचा। 

उसके पास से 77 नोट बरामद हुए। दीपक ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उसे घर का खर्चा चलाने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए वह नकली नोट छापने लगा। उसने दावा किया कि वह उतने ही नोट छापता था, जिनसे घर खर्च चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें