फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नकली मोबाइल रैकेट का पर्दाफाश, पैकेजिंग सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मायापुरी से मिल रही थी नकली सामग्री, चार्जर और भारी मात्रा में फर्जी पैकेजिंग बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली मोबाइल रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पैकेजिंग सामग्री की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश शर्मा (54) और जयप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली पैकेजिंग सामग्री और मोबाइल चार्जर बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 9 अप्रैल को इस रैकेट का खुलासा करते हुए रूप किशोर और पप्पू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि नकली पैकेजिंग सामग्री मायापुरी स्थित सप्लायर से मंगाई जा रही थी। इसके बाद टीम ने लाजवंती गार्डन से राजेश शर्मा को दबोच लिया। उसके कीर्ति नगर स्थित ठिकाने पर छापेमारी में सैमसंग मोबाइल मॉडल्स की सैकड़ों पैकेजिंग शीट, आईएमईआई स्टिकर और करीब 900 खाली बॉक्स बरामद किए गए। इनका इस्तेमाल पुराने मोबाइल को नए की तरह पैक कर बेचने में किया जाता था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि रूप किशोर, बलजीत नगर निवासी जयप्रकाश ठाकुर से नकली चार्जर खरीदता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 260 से अधिक नकली चार्जर, टेस्टिंग किट और सोल्डरिंग उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें