फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के साथ खिलवाड़, छापे में मिली नकली दवाईयां

Sat, 10 Oct 2015 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के वार्ड नंबर 11 में एक एएनएम के घर पर छापा मारकर मौके से सेहत के साथ खिलवाड करने वाली एलोपैथिक दवाई व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


टीम को चकमा देकर एएनएम मौके से फरार हो गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के बयान पर भारतीय चिकित्सा अधिनियम व जालजासी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हरविन्द्र कौर पत्नी महेंद्र करीब 20 वर्षों से एएनएम के पद पर कार्यरत है।

आरोप है कि वह केंद्र के समीप वार्ड 11 में अपने मकान पर लंबे समय से अवैध ढंग से एलोपैथिक दवाईयों का इस्तेमाल कर महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड कर रही थी।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना किसी ने जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने कमल मेहरा डिप्टी सिविल सर्जन व देवेंद्र कुमार सोलंकी एमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नियुक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को तावडू पीएचसी के अन्य चिकित्सकों को साथ लेकर एएनएम के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने मौके से एक डिब्बे में रखी दवाई व इंजेक्शन आदि एलोपेथिक दवाई कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन


टीम ने बताया की इन सभी दवाईयों को एएनएम प्रैक्टिस के तौर पर अवैध तरीके से इस्तेमाल कर महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड कर रही थी।

डिप्टी सिविल सर्जन कमल मेहरा व देवेंद्र कुमार सोलंकी ने मौके से बरामद दवाईयों व अन्य सामान को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर मामला दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें