फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली आईपीएस कार चोर का सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, नशे की 70 हजार गोलियां बरामद

Fri, 18 Sep 2020 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस का ड्रग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दस सितंबर को बदरपुर से गिरफ्तार वाहन चोरी के आरोपी फर्जी आईपीएस अबंग मेहताब और कबीर का ड्रग कनेक्शन सामने आया है। दोनों आरोपियों को सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच ने बदरपुर से गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन


इसके बाद रिमांड पर लेकर छानबीन के दौरान आरोपी के दिल्ली स्थित ठिकाने से 70 हजार ड्रग्स की गोलियां बरामद हुई हैं। वहीं मणिपुर गई क्राइम ब्रांच टीम को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने मणिपुर से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान मोहम्मद असगर व अरिबम गुनानांडा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लेकर आई है। इन्हें आज कोर्ट में पेश करके पुलिस फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कबीर व मेहताब की 8 दिनों की रिमांड अवधि आज पूरी हो रही थी। रिमांड पर इनसे ड्रग्स के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें