फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओखला में नकली सामान निर्माण इकाई का पर्दाफाश, एक करोड़ का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे नकली सामान के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों संगम विहार निवासी सगीर अहमद उर्फ मोनू व शाहनवाज अहमद और तेहखंड गांव, दिल्ली निवासी तौसम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक करोड़ से अधिक मूल्य की नकली पैकेजिंग सामग्री और उत्पाद जब्त किए गए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि मूनडस्ट पावर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि आकाश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से कार्टन, लेबल और पैकेजिंग की छपाई और निर्माण कर रहे हैं। ये कैप्टन गोगो ब्रांड से मिलते-जुलते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट व एसआई रविंदर कुमार की टीम ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारकर इस नकली पैकेजिंग इकाई का पर्दाफाश किया। मुख्य आरोपी तौसम अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सगीर अहमद उर्फ मोनू और शाहनवाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। मालिक मोहम्मद जियारत अभी भी फरार है।
विज्ञापन

जांच से पता चला है कि आरोपी कम कीमत के उत्पाद खरीदते थे और फिर जाली होलोग्राम, लेबल और पैकेजिंग का इस्तेमाल करके उन्हें असली कैप्टन गोगो उत्पादों जैसा दिखाने के लिए रीब्रांडिंग करते थे। फिर इन्हें दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र के डीलरों और थोक विक्रेताओं को बेचा जाता था। अधिकतर सामान नकद लेनदेन पर बेचा जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें