फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोकुलपुरी में नकली इंजन ऑयल फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार, लगभग चार हजार लीटर नकली इंजन ऑयल जब्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में चल रही नकली इंजन ऑयल निर्माण और पैकेजिंग फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से लगभग चार हजार लीटर नकली लुब्रिकेंट ऑयल बरामद कर मास्टरमाइंड नवीन सिंघल उर्फ बॉबी (50) और चार मजदूरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल ब्रांडों के नाम पर नकली तेल तैयार कर बाजार में बेचते थे।
डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि एसीपी पंकज अरोड़ा और इंस्पेक्टर अमित सोलंकी की टीम ने छापा मारकर सीलिंग, हीटिंग और लेबलिंग मशीनें भी जब्त कीं। आरोपी स्थानीय बाजारों से कच्चा तेल और पैकेजिंग सामग्री खरीदकर नकली तेल को वर्कशॉप और खुदरा विक्रेताओं को रियायती दामों पर बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह हर महीने आठ हजार से 10 हजार लीटर नकली इंजन ऑयल (लगभग 450–500 कार्टन) तैयार कर लगभग पांच लाख रुपये प्रति माह कमाता था। नकली पैकेजिंग इतनी असली जैसी होती थी कि आम खरीदारों को फर्क नहीं पता चलता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 2004 से इसी तरह के अवैध कारोबार में शामिल है। उस पर कॉपीराइट अधिनियम सहित तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि फैक्टरी में प्रमुख ब्रांडों के नकली कंटेनर, स्टिकर और होलोग्राम का उपयोग किया जा रहा था। आरोपी तेल को ओईएम सरप्लस या निर्यात से अस्वीकृत स्टॉक बताकर बेचते थे।
विज्ञापन



पकड़े गए आरोपी
ईस्ट ज्योति नगर, शहादरा, दिल्ली निवासी नवीन सिंघल उर्फ बॉबी (50 वर्ष) (मास्टर माइंड)
गांव व थाना गोला बाजार, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी गौतम (27), रोहित (24), गोल्डी (वर्ष), शिवेंद्र (वर्ष) (सभी नकली लुब्रिकेंट तेल की पैकेजिंग करते थे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें