उदितराज के साक्षात्कार वाली इस कटिंग को इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे इसका प्रकाशन अमर उजाला में किया गया हो। हालांकि अमर उजाला में ऐसी कोई खबर नहीं छापी गई है।
लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ शरारती तत्व चुनाव के दौरान भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए वह अमर उजाला की एक फर्जी कटिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। उदितराज के साक्षात्कार वाली इस कटिंग को इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे इसका प्रकाशन अमर उजाला में किया गया हो।
विज्ञापन
हालांकि अमर उजाला में ऐसी कोई खबर नहीं छापी गई है, कांग्रेस नेता की ओर से जिस तरह के दावों की बात कही गई है, उस तरह का कोई भी तथ्य प्रकाशित नहीं किया गया है। अमर उजाला ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पर विचार कर रहा है। पुलिस को प्रकरण से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।