प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पनपे एक बड़े खतरे से लोहा लेने के लिए 8 नवंबर के दिन जिस नोटबंदी जैसे बड़े फैसले का ऐलान किया था अब वो खतरा अब फिर सिर उठाने लगा।
नकली करंसी पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए नोटबंदी के कदम को चार माह भी पूरे नहीं हुए और बाजार में दो हजार के नकली नोट आ गए।
एनआईटी पुलिस ने 2 हजार रुपये के तीन नकली नोटों के साथ रविवार शाम सुनील कुमार, आकाश शर्मा और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उनसे नकली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एनआईटी एक में रहने वाले चंद्रप्रकाश बीके चौक पर खान-पान की रेहड़ी लगाते हैं। रविवार शाम तीन लड़के उनके पास खाना खाने आए। भोजन के बाद चंद्र प्रकाश ने तीनों के खाने का बिल 90 रुपये बताया।