फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कारोबारी को किया अगवा 

Thu, 20 Feb 2020 03:00 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी बदमाश हरपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिनगर थाना इलाके में बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक कारोबारी को अगवा कर लिया। कारोबारी को 8 घंटे तक कार में घुमाते हुए बदमाशों ने उसके परिजनों से 25 लाख रुपये की फिराती की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों को रकम लेने के लिए धौला कुआं के पास बुलाया और एक आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से कारोबारी को छुड़ा लिया। कार सवार तीन अन्य बदमाश पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी हरपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे कारोबार के लिए रुपयों की जरूरत थी, इसलिए उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर 2 बजे कॉल सेंटर चलाने वाले अमन कुमार (26) को तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास से अगवा कर लिया। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया था। बदमाश अमन के फोन से उसके परिजनों से 25 लाख की फिरौती मांगते रहे। परिवार वालों ने रात में पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर परिवार वालों से बातचीत कर बदमाश दस लाख रुपये लेने पर राजी हो गए।

पुलिस ने योजना के तहत बदमाशों को पैसे लेने के लिए धौला कुआं बुलाया। उन्हें बताया कि एक व्यक्ति ऑटो से रकम लेकर वहां पहुंचेगा, जैसे ही बदमाश कार से ऑटो के पास पहुंचे, तो पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और एक बदमाश को दबोचकर उसके चंगुल से अमन को छुड़ा लिया। अपने को घिरा देकर कार मेें मौजूद तीन बदमाश पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें