पुलिस नियंत्रण कक्ष में सोमवार तड़के किसी शख्स ने स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन में बम धमाका होने की जानकारी दी। उसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली कई ट्रेनों की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
साढ़े नौ बजे तक पुलिस ने यह अभियान चलाया
2 of 6
bomb threat
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर गलत सूचना देने वाली तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 6
bomb threat
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि रेलवे पुलिस को सोमवार तड़के 3.10 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक सूचना मिली, जिसमें कहा गया कि स्टेशन पर आने वाली ट्रेन में बम धमाका होने वाला है।
4 of 6
bomb threat
- फोटो : अमर उजाला
सूचना देने वाले ने किसी खास ट्रेन या फिर स्टेशन की जानकारी नहीं दी। सूचना मिलते ही नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवान सतर्क हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
bomb threat
- फोटो : अमर उजाला
उस वक्त किसी भी ट्रेन के नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय निश्चित नहीं था। बावजूद बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम सूचना के बाद प्लेटफार्म पर आने वाली सभी ट्रेन की जांच की। करीब साढ़े नौ बजे तक पुलिस ने यह अभियान चलाया।
उसके बाद सूचना को हॉक्स कॉल करार दिया। पुलिस को पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई है उसे आरोपी ने हाल ही में गलत पते पर खरीदा है।