फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के स्कूल में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, स्कूल कराया खाली

Tue, 03 May 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
छबीलदास स्कूल - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के बड़े स्कूल चौधरी छबीलदास में मंगलवार की सुबह बम की सूचना मिलने से अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
छबीलदास स्कूल - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही आनन फानन में स्कूल खाली कराया गया और पूरे स्कूल की गहन जांच कराई गई। बता दें क‌ि यह गाज‌ियाबाद का अंग्रेजी माध्यम का एक बहुत बड़ा स्कूल है ज‌िसमें आसपास के हजारों बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
छबीलदास स्कूल - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में दो बिल्डिंग हैं। एक में कक्षा नर्सरी से 5 तक की कक्षाएं चलती हैं वहीं दूसरी इमारत में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं चलती हैं। जांच के बाद इन दोनों ही इमारतों में कोई बम नहीं मिला हालांक‌ि जांच अब भी जारी है और वर‌‌िष्ठ पुल‌िस अध‌िकारी मौके पर मौजूद हैं।

4 of 5
छबीलदास स्कूल - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में बम मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और जितने भी अभिभावकों को यह सूचना मिली वो फौरन अपने बच्चों को लेने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छबीलदास स्कूल - फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि पूरे क्षेत्र में जाम भी लग गया है। हालांकि अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में है जिसने बम होने की झूठी सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें