फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों का मेला एक फरवरी से, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का 20वां भारत रंग महोत्सव

Wed, 30 Jan 2019 05:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रंगमंच प्रेमियों में थियेटर का जादू फिर से जगाने के लिए एशिया के सबसे बड़े थियेटर फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के 20वें भारत रंग महोत्सव (भारंगम) का आगाज एक फरवरी से होगा। यह 21 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से मशहूर थियेटर ग्रुप 69 भारतीय और 15 विदेशी नाटकों का मंचन करेंगे। इस महाकुंभ के समानांतर ही 5 अन्य शहरों में भी नाटकों का मंचन होगा।

विज्ञापन


एनएसडी के निदेशक सुरेश शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव देश ही नहीं, विदेशों में भी विशेष स्थान रखता है। इसके दौरान विभिन्न प्रॉडक्शन के 111 शो और अन्य कार्यक्रम होंगे। इनमें डायरेक्टर से मुलाकात, लिविंग लीजेंड और मास्टर क्लास शामिल हैं। महोत्सव की शुरुआत कमानी सभागार में होगी।

इसमें मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि सोनल मानसिंह और प्रसिद्ध रंगकर्मी रामगोपाल बजाज होंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन और विचारधारा पर आधारित चार नाटकों की प्रस्तुति की जाएगी। भारगंम के दौरान दिल्ली में कुल 89 नाटक मंचित होंगे। इनमें 25 हिंदी, 16 बांग्ला, 5 कन्नड़, 2 उड़िया, 2 गुजराती, 2 मणिपुरी, 3 अंग्रेजी, 2 असमिया, 2 मलयालम, 1-1 मैथिली, तेलुगू, नेपाली व संस्कृत में होंगे।
विज्ञापन


फेस्टिवल के दौरान कैंपस स्ट्रीट प्ले, एंबिएंस शो और थियेटर बाजार विशेष आकर्षण होंगे। यूथ फोरम के दौरान 50 कॉलेजों की नाटक सोसायटियों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी। यह फेस्टिवल डिब्रूगढ़ में 4 से 10 फरवरी, वाराणसी में 7 से 13 फरवरी, रांची में 9 से 15 फरवरी, मैसूर में 11 से 17 फरवरी, राजकोट में 13 से 19 फरवरी तक होगा।

इन देशों के थियेटर ग्रुप आएंगे
इस बार पोलैंड, रूस, इटली, चेक रिपब्लिक, रोमानिया, सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल, और बांग्लादेश के थियेटर ग्रुप की प्रस्तुतियां दिखेंगी।

ऐसे मिलेेंगे टिकट
एडवांस बुकिंग बुक माई शो से कराई जा सकती है। ऑफलाइन टिकट एनएसडी परिसर में सुबह 10 से शाम 3 बजे तक खरीदे जा सकेंगे। टिकटों की बिक्री 30 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें