फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निर्माणाधीन लिफ्ट की शॉफ्ट में गिरने से फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव में मंगलवार शाम आंधी के दौरान हुआ हादसा, अचानक आंधी आई तो ऊपर मौजूद लोग वहां से नीचे की ओर भागे, इसी दौरान हो गया हादसा
विज्ञापन

-सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुपरवाइजर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित किया, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव इलाके में निर्माणाधीन लिफ्ट की शॉफ्ट में गिरने से फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत हो गई। शिनाख्त राम अवतार (42) के रूप में हुई है। हादसे के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एंबुलेंस की मदद से राम अवतार को जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राम अवतार अपने परिवार के साथ हर्ष विहार के राधा विहार में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। वह दिलशाद गार्डन में तार बनाने की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। इस फैक्टरी में पिछले कुछ दिनों से लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। राम अवतार उसकी देखरेख कर रहे थे। मंगलवार शाम के समय वह छत पर मौजूद थे। इस बीच शाम करीब 5.30 बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी। वह बाकी कर्मचारी के साथ नीचे की ओर भागे। धूल और आंधी की वजह उनको अंदाजा नहीं हो पाया और वह निर्माणाधीन लिफ्ट की शॉफ्ट में गिर गए। नीचे गिरते ही वह अचेत हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें