फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ब्रांडेड नकली देसी घी बनाने वाली फैकटरी पकड़ी, 1500 घी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआईयू ने की कार्रवाई, मौके से 55 लीटर एसेंस भी बरामद, सैंपल भी भरे गए
विज्ञापन

- ब्रांड के नाम पर पैकिंग कर दिल्ली सहित आसपास के इलाके में होती थी सप्लाई
-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिले की जिला जांच एजेंसी (डीआईयू) ने नकली देसी घी बनाने वाली एक फैक्टरी पकड़ी है। बाजार में सप्लाई के लिए तैयार 1500 किलो नकली देसी घी व 55 लीटर देसी घी का एसेंस भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यहां कई नामी ब्रांड के नकली देसी घी का निर्माण होता था और उसकी पैकेजिंग कर दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई होती थी।

जिला पुलिस उपायुक्त वी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि सूचना मिली कि खेड़ा कलां स्थित बंसल एग्रो फूड इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री कई लोकप्रिय ब्रांड नामों से नकली देसी घी बनाती है। पुलिस ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारियों को शामिल कर नए कानून के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए छापा मारा। पुलिस को यहां से टिन कार्टन और पैकेट में बड़ी मात्रा में वितरण के लिए तैयार नकली घी मिला। इसके बाद एफएसएसएआई ने प्रयोगशाला जांच के लिए नमूने भी ज़ब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी को बुराड़ी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह चला रहा था। वह 1995 से नकली देसी घी बनाने में संलिप्त है। 2014 में उसने अपना कारोबार मौजूदा परिसर में स्थानांतरित कर लिया था। वह दिल्ली व आसपास के राज्यों में इस नकली उत्पाद का वितरण करता था। कुल ज़ब्ती में 50 टिन (प्रत्येक 15 लीटर), 30 पैकेट (500 मिली) प्रति कार्टन वाले 10 कार्टन, नौ कार्टन (1 लीटर), दूसरे ब्रांड के दो टिन (प्रत्येक 15 लीटर), 21 टिन (प्रत्येक 15 लीटर), आठ टिन (प्रत्येक 15 लीटर) और सिंथेटिक एसेंस युक्त कई अलग-अलग ब्रांड के 5 लीटर के 11 प्लास्टिक के डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें