फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कलावती सरन अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं, 894 बेड होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी इमारत ध्वस्त, ग्रेप प्रतिबंध हटने के बाद शुरू होगा नई बिल्डिंग का निर्माण, दो नए ओटी भी शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कलावती सरन बाल चिकित्सालय में बच्चों को बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल की पुरानी इमारत को तोड़ने का काम पूरा हो चुका है। अब नई इमारत का निर्माण शुरू होने का इंतजार है। फिलहाल ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदियों के हटने की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रतिबंध हटते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई इमारत बनने के बाद अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़कर 894 हो जाएगी। अभी अस्पताल में करीब चार सौ बेड हैं। इससे पहले की तुलना में अधिक बच्चों को भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। खासतौर पर गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों और दूरदराज के इलाकों से आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को भर्ती करने में होने वाली परेशानी भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए ऑपरेशन थिएटर शुरू
अस्पताल की निदेशक डॉ. हिमानी अहलूवालिया ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में दो नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू किए गए हैं। इससे बच्चों की सर्जरी संबंधी सुविधाओं में सुधार होगा और ऑपरेशन के लिए मरीजों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नई इमारत बनने से अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी और इलाज की व्यवस्था बेहतर होगी। गौरतलब है कि कलावती सरन बाल चिकित्सालय दिल्ली के प्रमुख बाल चिकित्सा अस्पतालों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नई इमारत और अतिरिक्त सुविधाओं से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें