फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा 'खास' तोहफा

Sat, 09 Aug 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन प्रेम के प्रतीक राखी पर भाइयों की कलाई पर रक्षा का धागा बांधने के लिए बहनों को डीटीसी, उत्तराखंड परिवहन समेत हरियाणा रोडवेज फ्री सेवा का तोहफा देंगी तो दिल्ली मेट्रो राजधानी समेत एनसीआर में एक्सट्रॉ ट्रिप चलाकर सुविधा मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन


बहनों को डीटीसी पहली बार राजधानी के अलावा एनसीआर के रूट पर हरी बसों (नॉन एसी) में मुफ्त यात्रा का मौका देने रही है। विभिन्न रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार व रविवार को एक्सट्रॉ बसें सड़कों पर उतारने का निर्णय लिया है, ताकि बहनों को समय से बस मिलें और वे भाइयों को राखी बांध सकें।

विशेष सुरक्षा, टिकटिंग, हेल्प व गाइड कर्मियों की तैनाती
डीएमआरसी त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार व रविवार को एक्सट्रा ट्रिप लगाएगी। शनिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी रूट पर 190 एक्सट्रा ट्रिप तो रविवार को राखी वाले दिन 419 एक्सट्रा ट्रिप लगाए जाएंगे। भीड़ को देखते हुए 42 बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा गार्ड की 70 एडिशनल शिफ्ट लगाई गई हैं। जबकि 78 मेट्रो स्टेशन में टिकटिंग के लिए विशेष कर्मी नियुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एनसीआर में पहली बार फ्री सफर
डीटीसी के सीनियर मैनेजर आरएस मिन्हास ने कहा कि डीटीसी पहली बार एनसीआर में फ्री सेवा का मौका देने जा रही है। महिला यात्री सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच हरी बस (नॉन एसी) में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। त्योहार को देखते हुए डीटीसी प्रबंधन ने सभी डिपो मैनेजर को अधिक से अधिक बसों को सड़कों पर उतारने समेत चालक-परिचालक को डयूटी पर समय से पहुंचने का निर्देश जारी किया है।

उत्तराखंड सीमा में मिलेगी फ्री यात्रा की छूट
उत्तराखंड परिवहन, दिल्ली के सीएमडी यशपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली से विभिन्न शहरों को जाने वाली उत्तराखंड परिवहन की बसों में फ्री सेवा का मौका मिलेगा। हालांकि फ्री सेवा का लाभ उत्तराखंड बॉर्डर में जाने के बाद ही बहनें प्रयोग कर सकती हैं। मतलब यदि महिला यात्री दिल्ली से उत्तराखंड की बस में राखी के दिन बैठती हैं तो उत्तराखंड बॉर्डर तक ही टिकट कटेगा, उसके आगे की सारी यात्रा मुफ्त होगी। उत्तराखंड परिवहन में रविवार को दिनभर फ्री सेवा का लाभ मिलेगा। राखी के चलते उत्तराखंड परिवहन दिल्ली से 20 फीसदी अधिक बसों को उतारने जा रहा है।  उत्तराखंड की 167 के बजाय 200 बसें दौडेंगी।

दिल्ली तक मिलेगी हरियाणा की छूट
हरियाणा रोडवेज के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव खोसला ने बताया कि हरियाणा की बसों में भी बहनों को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। बहनें दिल्ली तक हरियाणा की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं, जोकि सुबह से देर शाम तक जारी रहेगी। इसके अलावा रोडवेज को अधिक से अधिक बसों को उतारने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें