फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ईसाई समुदाय पर हो रहे हमले पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश के विभिन्न राज्यों में ईसाई समुदाय, चर्चों और पादरियों पर हुए कथित हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या देश में ईसाई समुदाय को सुरक्षित माहौल में रहने का अधिकार नहीं है और इन घटनाओं पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

सिंह ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हाल में पश्चिम बंगाल से चर्चों, ईसाई संस्थानों और प्रार्थना सभाओं पर हमलों की घटनाएं सामने आईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर तोड़फोड़, प्रार्थना सभा में बाधा, पादरियों और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व धर्मांतरण के आरोपों का दुरुपयोग कर धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
संजय सिंह ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता और अपने धर्म को मानने, उसका पालन करने तथा प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। किसी भी पूजा स्थल पर हमला संविधान और देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार की चुप्पी गलत संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें