पांच माह बाद जब आप एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने को चढ़ें और कोच का नजारा बदला नजर आए तो हैरान होने की जरूरत नही है। रेल प्रबंधन अब एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच को भी लग्जरी बनाने का फैसला किया है।
एक्सप्रेस ट्रेन के कोच भी अब लग्जरी सुविधाओं से लैस किए जाएंगे। उत्तर रेलवे ने देहरादून जनशताब्दी, गोमती एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेन को इस सुविधा से लैस करने का फैसला किया है।
परंपरागत ट्रेनों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का खाका उत्तर रेलवे ने तैयार किया है। रेलवे ने चुनिंदा रूटों पर चलने वाली 16 ट्रेन के कोच को लग्जरी सुविधाओं से लैस करेगा। कोच पर कुल 60 लाख के खर्च से इन ट्रेनों को बेहतर किया जाएगा।
सुविधाओं के अलावा इन ट्रेनों के पेंट्री कार को भी बेहतर किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने इसके लिए टाइम लाइन भी निर्धारित किया है। उत्तर रेलवे के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली रेल मंडल की इंदौर-निजामुद्दीन एक्ससप्रेस (12415) को 31 अक्तूबर तक विशेष सुविधायुक्त बना दिया जाएगा।
डेमो
- फोटो : डेमो
इसी तरह, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12231/12232) ट्रेन को 30 नवंबर तक आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल की देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी 30 नवंबर तक।
अंबाला रेल मंडल की दिल्ली-भटिंडा किसान एक्सप्रेस को 15 नवंबर तक बेहतर सुविधाओं से युक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह लखनऊ रेल मंडल की गोमती एक्सप्रेस (12419) 15 दिसंबर तक और ट्रेन संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस 30 दिसंबर तक ट्रैक पर दौड़ने लगेगी।
वहीं, नई दिल्ली-पठानकोट व नई दिल्ली-माता वैष्णव देवी श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन को भी 30 नवंबर व 15 दिसंबर तक बेहतर कर लिया जाएगा।
प्रति ट्रेन 60 लाख रुपया खर्च होगा
डेमो
- फोटो : डेमो
. इंटीरियर डेकोरेटिंग में विनायल रैपिग की जाएगी।
. गलियारे को चमकदार बनाने केलिए पीवीसी फ्लोरिंग।
. मनोरंजन की व्यवस्था के लि हॉट स्पॉट वाई फाई।
. गेट पर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
. बेहतर पर्दा, कंबल और चादर।
. बेहतर खान-पान की व्यवस्था।
. रात के वक्त अंधेरे में भी बर्थ नंबर ठीक से दिखाई दे इसके लिए एलईडी लाइटें।