फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आने से पहले सील हो जाएगा एक्सपोमार्ट 

Sun, 17 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • पुलिस फोर्स की ड्यूटी तय, 20 को आएंगे राष्ट्रपति
  • त्रिस्तरीय जांच के बाद कार्यक्रम में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के इंडिया एक्सपोमार्ट एंड सेंटर में 20 अप्रैल को ग्लोबल एक्जीबिशन ऑन सर्विसेज कार्यक्रम का उद्घाटन करने ग्रेटर नोएडा आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आने से एक घंटे पहले ही पूरा एक्सपोमार्ट सिक्योरिटी के लिहाज से सील कर दिया जाएगा। त्रिस्तरीय सघन जांच के बाद ही कार्यक्रम में आगंतुकों को प्रवेश दिया जाएगा।

दरअसल, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। खासकर एक्सपोमार्ट की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसपी देहात अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर के अलावा दूसरे जिलों की पुलिस फोर्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान 400 कांस्टेबल, 100 हेडकांस्टेबल, 100 सब इंस्पेक्टर, 25 इंस्पेक्टर और 10 पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कुल 635 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा अर्धसैनिक बल और कमांडो भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से करीब एक घंटे पहले एक्सपोमार्ट जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। सभी गेंटों पर त्रिस्तरीय जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।

परीचौक के अलावा जाम लगने वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की टीम तैनात रहेगी। एसपी देहात ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम को लेकर अभी तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम से पूर्व बैठक कर सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा। दरअसल, इस कार्यक्रम में 45 देश की 400 से अधिक कंपनियां शामिल हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें