फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी रिसाव के बाद धमाका, आग में दो बच्चियों समेत पांच झुलसे

Fri, 01 Mar 2019 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
cylinder blast - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एलपीजी रिसाव के बाद घर में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में दो बच्चियों समेत पांच लोग  झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां व कैट्स एंबुलेंस ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


घायलों की पहचान रामू (35), कमला (30), मोनी (5), पायल (7) और राजू (25) के रूप में हुई है।  हादसे के बाद क्राइम टीम व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित रामू अपने परिवार के साथ चंदर विहार, अग्रवाल चौक, निहाल विहार में रहता है। इसके परिवार में पत्नी कमला  के अलावा दो बच्चियां मोनी और पायल है। रामू एक फैक्टरी में काम करता है। इनके  ही फ्लोर पर राजू  भी एक अलग कमरे में किराये पर रहता है। बुधवार रात को रामू की पत्नी कमला खाना बनाकर सो गई। गलती से गैस का रेग्यूलेटर खुला रह गया। 
विज्ञापन


रामू सुबह करीब 5.10 बजे उठा। जैसे ही उसने बीड़ी जलाई, अचानक घर में एक धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग की चपेट में इनके फ्लोर में रहने वाला राजू भी आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद को भागे। 5.26 बजे मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। 

इस बीच पड़ोसियों ने किसी तरह घायलों को घर से बाहर निकाला। हादसे में रामू, कमला, पायल और मोनी बुरी तरह झुलस गए। वहीं राजू भी मामूली रूप से झुलसा। फिलहाल एलपीजी रिसाव के बाद आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें