फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में नकल कांड पर सिसौदिया से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री सिरसा बोले- भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने पर अब हरजोत बैंस को क्यों नहीं हटाती आप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब में 454 फार्मासिस्ट अधिकारियों की भर्ती परीक्षा में नकल के आरोपों पर दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर आप पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को पद से क्यों नहीं हटा रही है।

सिरसा ने मनीष सिसोदिया को उनके हालिया बयान की याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब में भर्ती परीक्षा में पेपर लीक या नकल होने पर शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाने की बात कही थी। 454 फार्मासिस्ट पदों की परीक्षा में करीब 30 अभ्यर्थी ब्लूटूथ उपकरणों के साथ पकड़े गए थे और परीक्षा केंद्रों पर सिग्नल जैमर तक नहीं लगाए गए। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता से नकारे जाने के बाद वह अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साथ ही आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों और माफिया का असर बढ़ा है, जबकि सरकार अपने चुनावी वादों पर खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें