दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, कोरोना से अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों में अधिकतर मरीज किसी दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जिस प्रकार मामले कम हो रहे हैं, इससे संभावना है कि दिल्ली में अब नए मामलों में बढ़ोतरी नहीं होगी।
एम्स के क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डॉ. युद्ववीर सिंह के मुताबिक, इस बार ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट्स से लोग संक्रमित हुए थे। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन की तरह ही हल्के लक्षण वाला था। हालांकि, इससे गंभीर मरीजों का आंकड़ा देखने को नहीं मिला वहीं, लोगों ने एहतियाती खुराक भी अपना रखा है। ऐसे में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी हुई है।
डॉ. के मुताबिक, फिलहाल किसी नई लहर के आने की आशंका नहीं है। कोरोना के मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।