फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना, राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना कम

Fri, 28 Aug 2020 11:32 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजधानी में बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को करीब 43 दिन बाद संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। लगातार संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में राजधानी में संक्रमण की दूसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है,लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण की दूसरी लहर आने के कई कारण होते हैं,लेकिन दिल्ली में अभी ऐसा कुछ नहीं है। सफदरजंग अस्पताल के मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉ जुगल किशोर ने बताया कि जो लोग इस संक्रमण से ग्रसित हो सकते थे (जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम थी) उनमें से अधिकतर संक्रमित हो चुके हैं। क्योंकि लोगों ने अब बाहर निकलना शुरू कर दिया है। 

इसलिए जो लोग बचे हुए थे। अब वो संक्रमित हो रहे हैं। अभी तक 40 से 50 फीसदी लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये मामले ज्यादा से ज्यादा अगले एक सप्ताह तक बढ़ेगे। उसके बाद कम होने शुरू हो जाएंगे। डॉक्टर जुगल के मुताबिक अभी तक करीब 35 फीसदी से ज्यादा लोग संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। यानी,इन लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। ऐेसे में संभावना कम हैं कि संक्रमण की दूसरी लहर आएगी।
विज्ञापन


एम्स अस्पताल के पूर्व डॉक्टर पीके सिंघल बताते हैं कि इस समय मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि लोग अब कुछ लापरवाही बरत रहे हैं। वे कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर लोगों में संक्रमण के लक्षण भी नहीं है। इससे यह नहीं पता चल पाता कि कौन संक्रमित है। ऐसे व्यक्ति भी इस वायरस को बढ़ा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मामले बढ़ेंगे,लेकिन ऐसा नहीं होगा कि दोबारा केस  का आंकड़ा प्रतिदिन चार हजार के आसपास पहुंच जाए।

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने भी कहा था कि दिल्ली में कोरोना का पीक आ चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक,एक बार संक्रमण का पीक आने के बाद दोबारा उसके चरम पर पहुंचने की संभावना काफी कम होती है। राजधानी में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले 24 जुलाई को आए थे। उसके बाद से केस कम होने लगे थे। अगस्त के पहले सप्ताह में संक्रमण के मामले कम होकर एक दिन में 650  तक पहुंच गए थे, लेकिन बीते एक सप्ताह से केस फिर से बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें