फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले नौ सालों में 30 जून सबसे गर्म, कल से बारिश के आसार

Sun, 30 Jun 2019 09:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में रविवार का दिन पिछले नौ सालों में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को दिनभर बेहाल किया। मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई से हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पिछले नौ सालों में रविवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। उमस का स्तर हल्की बढ़ोतरी के साथ 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में दिल्ली में 30 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और 30-40 किमी की रफ्तार से आंधी आने के आसार हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39, 38, 37, 36 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
 
विज्ञापन

कब कितना रहा अधिकतम तापमान

वर्ष                  30 जून का तापमान
2012             42 
 2013           40 
2014         40
2015           36 
2016         39
2017           31  
2018           38 
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें