नए साल में केबल पैकेज और महंगे होंगे। केबल ऑपरेटर ने इस ओर कवायद तेज कर दी है। माना जा रहा है कि पैकेज में 25 से 40 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
ऐसा इसलिए हो रहा है कि स्टार के कुछ चैनल पैकेज से बाहर हो गए हैं। साथ ही ऑपरेटराें का खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है।
डिस्ट्रिक्ट केबल ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि डिजिटिलाइजेशन के बाद अभी तक प्रदेश सरकार से टैक्स को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।
केबल ऑपरेटर मनोरंजन कर विभाग को 25 प्रतिशत टैक्स दे रहे हैं। वहीं केबल नेटवर्क पर स्टार के जितने चैनल थे उन सभी का एक नार्मल पैकेज उपभोक्ताओं को दिया जाता था।
अब स्टार ने कुछ चैनल को पैकेज से अलग कर दिया गया है। इनका रेट भी अलग होगा। लिहाजा कंपनी को उपभोक्ताओं को दिये जाने वाले पैकेज पर 25 से 40 रुपये तक बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।