फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह से विकास की उम्मीद करना बेमानी : राज बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-पूर्व सांसद एवं गुरुग्राम से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राज बब्बर ने उठाए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस नेता की अपनी पार्टी में कद्र नहीं, उससे इलाके के विकास की उम्मीद बेमानी है। यह बात उन्होंने दिल्ली में होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी बैठक में कही।



राज बब्बर ने बताया कि राव इंद्रजीत ने भाजपा नेताओं के सामने अपनी उपेक्षा स्वीकार की थी। उन्होंने पूछा कि मंत्री क्षेत्र के हकों की लड़ाई कैसे लड़ेंगे। राज बब्बर ने भाजपा पर 2013 में घोटालों का झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भीड़तंत्र के सहारे सत्ता हासिल की। रामलीला मैदान में जुटने वाला जनसैलाब इंडिया गठबंधन की एकजुटता और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैली की तैयारियों पर जोर

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने गुरुग्राम से रैली में सर्वाधिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को बेनकाब करने को कहा। डावर ने देश के खराब हालात, महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने भाजपा पर निराधार बयानबाजी का आरोप लगाया। यादव ने राहुल गांधी कीभारत जोड़ो यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें