फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के मंत्रियों के नाम तय, कई पुराने चेहरे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने नई सरकार के मंत्रियों की सूची उपराज्यपाल नजीबजंग को भेज दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री 14 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सूची में रामनिवास गोयल का नाम दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रस्तावित किया गया है। वंदना कुमारी को डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रामनिवास गोयल शहादरा से विधायक चुने गए हैं, जबकि वंदना कुमारी लगातार दूसरी बार शालिमार बाग से विधायक चुनी गई हैं।

अरविंद केजरीवाल के नए मंत्रिमंडल में उनके पुराने सहयोगी और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात की जा रही है। आप की पिछली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को इस बार भी मौका दिया जा सकता है। सत्येंद्र जैन शकुर बस्ती से विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन

गोपाल राय भी बन सकते हैं मंत्री

मंत्रिमंडल में गोपाल राय, जितेंद्र तोमर, संदीप कुमार और असीम अहमद खान को भी शामिल किए जाने की चर्चा है। संदीप कुमार सुल्तानपुर माजरा विधायक चुने गए हैं, गोपाल राय बाबरपुर और असीम अहमद खान मतियामहल से विधायक चुने गए हैं।

आप ने बुधवार को जो सूची सौंपी है, उसमे पिछले सरकार में मंत्री रहे सौरभ भरद्वाज, सोमनाथ भारती और राखी बिड़लान का नाम शामिल नहीं है। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीटें जीती हैं।
विज्ञापन

दागी लोगों को नहीं मिलेगा पद!

बता दें कि आम आदमी पार्टी की पहली सरकार में सोमनाथ भारती और राखी बिड़ला को मंत्री पद दिया गया था। ऐसा लगता है कि पिछली सरकार में विवादों में घिरे रहने के चलते इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा है।

आप-1 में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने देर रात मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में रेड डाली थी। उनका आरोप था कि अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। कार्यवाई के दौरान दिल्ली पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। सोमनाथ भारती के इस रेड की महिला संगठनों ने काफी आलोचना की थी।

इसी तरह पिछली आप सरकार में महिला और बाल विकास मंत्रालय देख रही राखी बिड़ला ने एक युवा के खिलाफ अपनी कार पर हमला करने का केस दर्ज कराया था। जबकि पुलिस का कहना था कि असल में क्रिकेट बॉल थी जो अचानक उनकी कार पर गिर गई थी। हालांकि अरविंद केजरीवाल के कहने पर राखी ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें