फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदें : 2017 अर्थव्यवस्था मजबूत हो और भ्रष्टाचार से मिले मुक्ति 

Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी जैसे बड़े कदम के बाद आम लोगों को वर्ष-2017 उम्मीदें बढ़ गई है। एक तरफ लोगों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वहीं दूसरी ओर बैंकों में पैसा आने से सरकार की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए कदम उठाए जाएंगे। बैंकों में पैसा आने से आम लोगों के अपना घर होने का सपना भी पूरा होने की उम्मीद है। राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों में काफी कुछ नया मिलने की उम्मीदें इस वर्ष से हैं।
विज्ञापन


वर्ष-2016 के नोटबंदी के बड़े फैसले पर लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले के सकारात्मक परिणाम इस वर्ष आने शुरु हो जाएंगे। बैंकों में पैसा आने से ज्यादा से ज्यादा लोक कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किया जाएगा। यही नहीं देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन व्यवस्था के अलावा कानून - व्यवस्था में  भी सुधार की उम्मीदें हैं। 

स्वास्थ्य
दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य और केन्द्र सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। एक ओर जहां एम्स, एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग के विस्तार का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ जाएगी। इससे देश भर से इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं दिल्ली सरकार ने भी अपने अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 10 से हजार से 20 हजार करने की योजना तैयार की है। ऐसा होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो
मेट्रो फेस थ्री लाइन की शुरुआत होगी। फेज थ्री 160 किलोमीटर का नेटवर्क है इससे दिल्ली सहित एनसीआर से मेट्रो की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। वर्तमान में 213 किलोमीटर का नेटवर्क ऑपरेशनल है। इस फेज में अब तक की सबसे लंबी पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार जो कि 58 किमी की है बन कर तैयार होगी। हेरिटेज लाइन आईटीओ से कश्मीरी गेट तक मेट्रो से सफर करने का मौका मिलेगा। 

दिल्ली पुलिस के बढ़ेंगे जवान 
राजधानी में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस में जवानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसके अनुसार वर्ष-2017 में 54 हजार पुलिसकर्मी बढ़ाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में दिल्ली में 80 हजार पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। 

शिक्षा
दिल्ली यूनिवर्सिटी में मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म स्कूल बनाने की तैयारी की जा रही है। डीयू की योजना है कि वर्तमान से इस स्कूल की शुरुआत कर दी जाए। इसमें विभिन्न स्तरों के कोर्सेज शुरु होंगे। इससे जर्नलिज्म पढ़ने और पढ़ाने वालों को फायदा होगा। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ कोर्सेज भी शुरू होने की उम्मीद है। वहीं नए सत्र में यूजी स्तर के कॉमर्स के दाखिले कॉमन एंट्रेस से कराए जाने की तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जेएनयू में तीन महीने से लापता नजीब अहमद मिल जाएगा और यूनिवर्सिटी छात्रों व शिक्षकों के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त होगा। छात्र संगठन बीए प्रोग्राम को शुरू करने पर सहमत हो जाएंगे। 

बैंकों में पैसा आने से गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ोतरी होगी। अपना घर का सपना भी पूरा होगा। नोटबंदी के फैसले के बाद सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए घर खरीदने में आसानी होगी। रीयल स्टेट में भी उछाल आने की संभावना है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलने से आयकर में भी बढ़ोतरी होगी।
- मनीष चोपड़ा, रियल एस्टेट कंपनी के अधिकारी। 

नोटबंदी के बाद न सिर्फ आम लोग बल्कि व्यापारी वर्ग को फायदा होगा। सबसे ज्यादा लाभ देश के गरीबों को मिलेगा। अमीर-गरीब के बीच की खाई कम होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि जिनके पास से बेहिसाब संपत्ति पकड़ी गई है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन

- धरम सिंह ठाकुर, नत्थूपूरा निवासी, दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें