फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exams 2025: नोएडा में कड़ी निगरानी के बीच केंद्रीय विद्यालय में हुई परीक्षा, छात्र बोले- पेपर सरल आया

Sat, 15 Feb 2025 03:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा में कड़ी निगरानी और चेकिंग के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा में कड़ी निगरानी और चेकिंग के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया गया। अभिभावकों ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में पहले दिन बच्चों को पहली बार एग्जाम में थोड़ा डर सता रहा था। पहला पेपर सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


सेक्टर-24 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर सरल आया था, लेकिन सीबीएसई ने कुछ प्रश्नों को घुमा कर पूछा है। एक दूसरे छात्र ने बताया कि पेपर में जो प्रश्न पूछे वह अधिकतर सिलेबस से थे पहला पेपर बहुत अच्छा गया प्रश्न अधिकतर बहुत सिंपल था। आपको बता दे की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में तीन स्कूलों के सेंटर पड़े हैं पहले समरविला स्कूल दूसरा मानव रचना स्कूल और तीसरा आसीसी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने चौकसी के बीच परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें