फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डूसू के पूर्व अध्यक्ष रोनक से मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी, इस गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी

Mon, 29 Sep 2025 07:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोनक खत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर 12:44 बजे उन्हें यूक्रेन के कंट्री कोड से फोन आया। कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए पांच करोड़ की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
रोनक खत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने सोमवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी भरा कॉल आया है। कॉल को गैंगस्टर रोहित गोदारा का बताया गया है। रोहित हाल ही में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से अलग हुआ है।

विज्ञापन

 

यूक्रेन कोड से आया धमकी भरा कॉल
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार एनएसयूआई नेता ने बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त को संबोधित अपनी शिकायत में कहा, उन्हें सोमवार दोपहर 12.44 बजे यूक्रेन के कंट्री कोड वाले नंबर से धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े होने का दावा किया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सऐप पर भी दोहराई गई धमकी
पूर्व डूसू अध्यक्ष खत्री ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, कॉल के तुरंत बाद मुझे उसी नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश भी मिला। उसमें मांग और जान से मारने की धमकी दोहराई गई है। पूर्व डूसू अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना न केवल गंभीर आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला है, बल्कि उनकी और उनके परिवार की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।

 

'मेरी और परिवार की सुरक्षा पर खतरा'
पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्र नेता ने ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कॉल और व्हाट्सएप संदेश के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर संलग्न किए गए हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल सुरक्षा प्रदान करने और आईपीसी व आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की
शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने कहा है कि हमें आज दोपहर 2.52 बजे ईमेल के जरिए रौनक खत्री से जबरन वसूली की शिकायत मिली है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें