फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट फ्री में देख सकेंगे ये बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में दिल्ली सरकार व एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 8,225 बच्चे पहली बार फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में निशुल्क मैच देख पाएंगे।
विज्ञापन


इन बच्चों को मिलने वाले पास की कीमत व इंटरटेनमेंट टैक्स दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन (डीडीसीए) वहन करेगा। वहीं बच्चों को स्टेडियम तक लाने की व्यवस्था दिल्ली सरकार करेगी।

इसके अलावा बच्चों के खाने-पीने का खर्च कौन वहन करेगा इसका निर्णय मैच के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक जस्टिस मुकुल मुदगल करेंगे। भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को मैच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसीए उठाएगा खर्च

न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान डीडीसीए के अधिवक्ता सुनील मित्तल ने माना कि स्टेडियम के ईस्ट स्टैंड विंग ए में 8225 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

इसमें बच्चों व उनके साथ आने वाले शिक्षकों को निशुल्क मैच देखने के लिए पास प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस स्टैंड पर प्रति टिकट 50 रुपये तय है और डीडीसीए टिकट के बदले पास प्रदान करने पर भी सभी टिकट व उस पर लगने वाले इंटरटेनमेंट टैक्स को वहन करेगा।

सुनवाई केदौरान यह मुददा भी उठा कि किन स्कूलों के बच्चों को पास दिया जाए, क्या पास सभी दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों को प्रदान किए जाए। आखिर तय किया गया कि 30 प्रतिशत पास एमसीडी स्कूलों के बच्चों को दिए जाएंगे और 70 प्रतिशत पास दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों को दिए जाएंगे।

खंडपीठ ने कहा कि जब सभी पक्षों को इस मुद्दे पर कोई आपत्ति ही नहीं है तो न्यायमूर्ति मुदगल का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों निशुल्क मैच दिखाने की इजाजत दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें