फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: चुनाव के लिए प्रतापगढ़ से पहुंची ईवीएम

Wed, 13 Aug 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से मंगाई गईं ईवीएम पहुंच चुकी हैं। निर्वाचन तिथि की घोषणा होने के बाद उसकी प्राथमिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि में भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि चुनाव में किसी भी पार्टी को निष्पक्षता पर संदेह न रहे।

पढ़ें-चुनाव से पहले प्राधिकरण ने गरीब से अमीर तक सबको लुभाया

ज्ञात हो कि जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1108 बूथ हैं। इन पर तरीब 2500 ईवीएम की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में उपयोग की गई मशीनों को नियमानुसार 6 महीने तक नहीं छेड़ा जा सकता।
विज्ञापन


ऐसे में आयोग के निर्देश पर ईवीएम उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से मंगाई गई थी। सोमवार को मशीने फरीदाबाद पहुंच गईं। मशीनों को वेयरहाउस में रखा गया है। रिजर्व में रखने के लिए 160 बैलेट यूनिट रोहतक से मंगाई जाएगी।

पढ़ें- हरियाणा में किस पार्टी को समर्थन देगी AAP?

निर्वाचन तहसीलदार प्रहलाद सिंह का कहना है कि अभी मशीनों की प्राथमिक जांच के लिए आयोग से न तो कोई डेट निर्धारित की गई है और न ही बीईएल का कोई इंजीनियर आया है।

आयोग द्वारा चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद इंजीनियर मिलते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जांच के दौरान जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा और इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें