फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक का पैसा सुरक्षित, हकदार तक पहुंचेगा उसका अधिकार : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ कार्यक्रम में पहुंचीं मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ सहभागिता की। सीएम ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य देशभर के नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि उनका प्रत्येक अनक्लेम्ड रुपया, चाहे वह बैंक जमा, म्यूचुअल फंड, बीमा, शेयर या डिविडेंड से संबंधित हो, पूरी तरह सुरक्षित है। उसे उसके वास्तविक हकदार को ही वापस किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत दिल्ली के प्रत्येक जिले में शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। हर कैंप में विशेष हेल्पडेस्क बनाए गए हैं, जहां नागरिक डिजिटल माध्यम से अपनी अनक्लेम्ड राशि से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान वर्षों से अनक्लेम्ड राशि को उसके असली हकदारों तक पहुंचने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अभियान ने जनता के भीतर विश्वास की एक मजबूत भावना पैदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 85 करोड़ रुपये की राशि वास्तविक हकदारों को सौंपी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैंकिंग और डिजिटल भुगतान को लेकर देश में अभूतपूर्व भरोसा बढ़ा है। अब केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पूरा लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार, वित्त मंत्रालय के सहयोग से राजधानी में बड़े पैमाने पर कैंप लगाएगी, ताकि हर नागरिक अपनी अनक्लेम्ड राशि की जानकारी प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें