नई दिल्ली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टेट एंट्री रोड पर हुई। यहां उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी सहित उत्तर रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्यूरो