फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम विषम योजना: नियम तोड़ने पर 4000 का जुर्माना, बाइक सवारों को छूट

Wed, 16 Oct 2019 02:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सम विषम योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में सम विषम योजना लागू होने के दौरान कानून तोड़ने पर वाहन चालकों जुर्माने के तौर पर मोटी रकम चुकानी होगी। गलती पकड़ी जाने पर 4,000 रुपये जुर्माना पड़ेगा। हालांकि, बाइक चालकों को राहत देते हुए सरकार ने इस योजना से बाहर रखा है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस बारे में फैसला कर लिया है।

विज्ञापन




नया परिवहन नियम नियम लागू होने के बाद दिल्ली सरकार ने नियम तोड़ने पर जुर्माना राशि में संशोधन किया है। अब अगर सम नंबर वाले दिनों में विषम नंबर की गाड़ी सड़क पर दिखी या विषम तारीख वाले दिनों में सम, तो उसको चार हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। 

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग से सलाह मांगी थी कि बाइक चालकों को सम विषम योजना से छूट दी जाए या इनको भी शामिल कर लिया जाए। 
विज्ञापन


इस पर परिवहन विभाग का मानना है कि दिल्ली में करीब 70 लाख बाइक हैं। इन्हें योजना में शामिल किया गया तो एक बार में 35 लाख लोग वाहन विहीन हो जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर जबरदस्त दबाव पड़ने से यह चरमरा जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें