फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की गाड़ी में भीड़, एक कार में तीन मंत्री जाएंगे सचिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार आज सम-विषम फॉर्मूला लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री की कार का नंबर एक है तो उनके साथ कारपूल करके मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन दिल्ली सचिवालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन और गोपाल राय राजनिवास मार्ग के फ्लैट में रहते हैं। ऐसा मौका कम ही होता है जब किसी राज्य सरकार के तीन मंत्री एक ही कार में सवार होकर सचिवालय पहुंचें।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी कार से मथुरा रोड स्थित निवास से सचिवालय के लिए चलेंगे।
विज्ञापन

इनके बारे में भी जान लीजिए कि ये कैसे पहुचेंगे सचिवालय

वहीं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा सुबह 8.15 बजे अपने यमुना विहार निवास से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिल्ली सचिवालय के लिए निकलेंगे।

पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन विषम तारीख में ऑटो रिक्शा की सवारी करेंगे। इनके पास सम नंबर की कार है। बल्ली मारान से सुबह 11 बजे चलेंगे।

समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दिल्ली सचिवालय तक बस से सफर करने का मन बनाया है। हालांकि राजनिवास स्थित निवास से बस अड्डा तक कैसे पहुंचेंगे, यह देखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें