फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह दिन बाद भी प्रदूषण से राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार छह दिनों से हवा खराब श्रेणी में ही बरकरार है। ऐसे में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज हुआ। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 7 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 262 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 256, नोएडा में 196 और ग्रेटर नोएडा में 184 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 160 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार को हवा उत्तर पश्चिम दिशा से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। इससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें