फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावः नामांकन के बाद भी फिलहाल प्रचार नहीं कर सकते उम्मीदवार

Thu, 16 Jan 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक 10 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल हो चुके हैं, जबकि बड़ी राजनीतिक पार्टियों की ओर से अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है, बावजूद इसके उम्मीदवार फिलहाल चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके पीछे बड़ी वजह इन उम्मीदवारों को अब तक चुनाव चिह्न नहीं मिलना है। चुनाव चिह्न (रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट) ऑर्डर 1968 के पैरा 10 के तहत अभी सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न नहीं मिले हैं,  इसलिए इन उम्मीदवारों को फिलहाल नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तक चुनाव प्रचार के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 

चुनाव चिह्न न मिलने की वजह से एक उम्मीदवार ने तो तीन-तीन नामांकन दाखिल कर दिए हैं। इनमें से एक भाजपा की ओर से ही किया गया है, जबकि एक पार्टी ने तो अपने उम्मीदवारों के फोटो ही चुनाव चिह्न की जगह पर लगा दिए हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली सीट से तीन नामांकन भरने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के इरादे से चुनाव मैदान पर उतरे वैंकटेश्वर स्वामी का कहना है कि उन्होंने तीन नामांकन इसलिए दाखिल किए हैं, ताकि उनका नामांकन निरस्त करने का कोई विकल्प न रहे।

घर पर बैठे हैं इंतजार में, फिर करेंगे प्रचार
बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आजाद नफेसिंह राजपूत का कहना है कि उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, लेकिन चुनाव प्रचार वे अभी शुरू नहीं कर रहे हैं। उनके परिवार और जान पहचान वालों को छोड़कर बाकी किसी से वे मिल भी नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि जब चुनाव चिह्न मिल जाएगा, तभी वे प्रचार के लिए निकलेंगे। 

प्रचार सामग्री भी तैयार, फोटो है चुनाव चिह्न
मटियाला विधानसभा सीट से राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें भी चुनाव चिह्न नहीं मिला है, इसलिए चुनाव चिह्न की जगह पर उन्होंने अपना फोटो ही विकल्प में भरा है और इसी के साथ उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। उनका यहां तक कहना है कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के सभी उम्मीदवार चुनाव चिह्न पर नहीं, बल्कि अपने फोटो पर ही प्रचार करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

नामांकन के बाद तय होगा चुनाव चिह्न : चुनाव कार्यालय

दिल्ली चुनाव कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में चुनाव लड़ने वाली राजनीतिक पार्टियों व निर्दलीय उम्मीदवारों को तय समय में चुनावी चिह्न दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न रखे गए हैं। हालांकि नामांकन के बाद तय होगा कि किस पार्टी के पास कौन सा चुनावी चिह्न है, जिनके पास ये नहीं होगा उन्हें उपलब्ध चिह्न में से कोई एक दिया जाएगा। निर्दलीय उम्मीदवारों को भी इन्हीं में से चुनाव चिह्न दिया जाएगा। 

अभी तक ये चिह्न हो चुके हैं आवंटित
अभी तक दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से छड़ी, दूरबीन, हेलमेट, सेब, आरा, प्रेशर कूकर और चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए लेटर बॉक्स चुनाव चिह्न दिया जा चुका है। 

पिछले चुनाव पर एक नजर 
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में 6 राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टियों सहित 72 दलों की उम्मीदवारी देखने को मिली थी। कुल 673 उम्मीदवारों ने इस चुनावी रण में हिस्सा लिया था। चुनाव आयोग के ही अनुसार लगभग एक विधानसभा क्षेत्र से नौ उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ा गया था। सबसे कम 4 और सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवार भी थे। 673 में से 606 पुरुष और 66 महिलाओं के अलावा एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार था। इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें