फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ट्रैफिक नियमों की जानकारी देंगे किन्नर

Fri, 15 May 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर और रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (आरएसओ) के सदस्य बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरूक करेंगे और दुआएं भी देंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पांच किन्नरों के साथ आरएसओ की टीम के सदस्य शहर के मुख्य चौराहों पर अभियान चलाएंगे। इस दौरान बाइक और कार सवार चालक को अंग्रेजी और हिंदी में नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे।

इस दौरान बिना हेल्मेट के बाइक चलाता युवक मिला तो उनको किन्नरों की ओर से हेल्मेट भेंट किया जाएगा और उसे दीघायु की दुआएं भी देते हुए शहर में नजर आएंगे।

आरएसओ के वरिष्ठ उप प्रधान एसके शर्मा ने बताया कि किन्नर समाज की ओर से लोगों को जागरूक के लिए उठाया गया यह कदम अच्छा है और लोगों में एक बेहतर संदेश जाएगा। इससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की सोच बदलेगी और वह नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें