फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथेनॉल बनाने से देश में चीनी का संकट: केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- निर्यात करने वाला देश अब आयात को मजबूर

Thu, 20 Aug 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर विदेशी मुद्रा बचाने का तर्क दिया था। लेकिन, इस नीति के चलते गन्ने को चीनी उत्पादन के बजाय इथेनॉल बनाने की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसका सीधा नतीजा यह हुआ कि चीनी के उत्पादन में भारी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा गन्ने का भारी मात्रा में उपयोग इथेनॉल बनाने के लिए किए जाने से देश में चीनी का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


65 रुपये किलो हुई चीनी
एक वीडियो संदेश जारी करते हुए आप संयोजक ने कानपुर के एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट का विशेष रूप से हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि महज पिछले 17 दिनों के भीतर चीनी की कीमतों में 20 रुपये प्रति किलोग्राम का भारी उछाल आया है। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि जो चीनी 17 दिन पहले 46 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी, वह अब बाजार में 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

निर्यात करने वाला देश अब आयात को मजबूर
केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर विदेशी मुद्रा बचाने का तर्क दिया था। लेकिन, इस नीति के चलते गन्ने को चीनी उत्पादन के बजाय इथेनॉल बनाने की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसका सीधा नतीजा यह हुआ कि चीनी के उत्पादन में भारी गिरावट आ गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो भारत कुछ समय पहले तक दुनिया भर में चीनी का निर्यात करता था, वह आज अपनी गलत नीतियों के कारण चीनी आयात करने की योजना बना रहा है।

इंजन खराब होने और माइलेज गिरने का दावा
महंगी चीनी के साथ-साथ, केजरीवाल ने इथेनॉल मिले पेट्रोल से वाहनों को होने वाले नुकसान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों का माइलेज काफी गिर रहा है और गाड़ियों के इंजन भी जल्दी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से आम आदमी को दोहरा नुकसान हो रहा है- एक तरफ रसोई में चीनी महंगी खरीदनी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर पैसे खर्च करने के बावजूद गाड़ियों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें