फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद गर्मायाः ईएसआई अस्पताल में कल से हो सकती है हड़ताल

Mon, 18 Nov 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
esi hospital, demo - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

बसई दारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल में दो पीजी डॉक्टरों के साथ अभद्रता का विवाद गरमा गया है। एक मरीज की एमआरआई जांच को लेकर भड़के विवाद में पीजी डॉक्टरों ने कार्रवाई न करने पर चिकित्सा अधीक्षक को 19 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी दे दी है। 

विज्ञापन


उधर, रेजीडेंट डॉक्टरों के राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने भी इन डॉक्टरों को समर्थन दे दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रबंधन ने इस विवाद का समाधान नहीं किया तो दिल्ली के बाकी अस्पतालों में भी हड़ताल हो सकती है।

ईएसआई अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने बताया कि 14 नवंबर को एक मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती हुआ था। उसकी एमआरआई जांच जरूरी थी। अस्पताल में लंबे समय से जांच न होने के कारण मरीज को ईएसआई मुख्यालय भेजना जरूरी था। 
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। उस दिन दोपहर 1 बजे तक अस्पताल में इंटरनेट काम नहीं कर रहा था। हड्डी रोग विभाग के डॉ. शरद इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी के पास पहुंचे और सर्वर के काम न करने व मरीज की गंभीर हालत देखते हुए उसे ऑफलाइन रेफर करने की मंजूरी मांगी। अधिकारी ने फायर विभाग में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा। 

वहां भी सर्वर नहीं चला तो शाम को डॉ. रोहन कृष्णन अधिकारी के पास पहुंचे। आरोप है कि मरीज की मदद के बजाय अधिकारी ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। उनका फोन छीन लिया और गार्डों को बुलाकर उन्हें कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। 

इस अभद्र व्यवहार से रेजीडेंट डॉक्टरों में आक्रोश है। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को उचित कार्रवाई न होने पर 19 नवंबर सुबह 9 बजे से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। फोर्डा ने भी रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें