अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के पांच स्टेशनों पर एस्केलेटरों की बड़ी मरम्मत का कार्य शुरू किया है। इसके चलते इन स्टेशनों पर कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म संख्या-दो को जोड़ने वाले एस्केलेटर अस्थायी रूप से बंदकर हैं। डीएमआरसी के अनुसार यह कार्य नियमित सुरक्षा जांच और तकनीकी मूल्यांकन के बाद किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। अधिकारियाें ने बताया कि अक्षरधाम, मयूर विहार, मयूर विहार एक्टेंशन, न्यू अशोक नगर और नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए उठाया है।