फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मिर्गी के मरीजों को अब एम्स में निशुल्क थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच की सुविधा, जाना पड़ता था बाहर

Tue, 06 Jan 2026 06:10 AM IST
Digvijay Singh ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स में उपचार के लिए आने वाले मिर्गी के मरीजों को लेकर राहत भरी खबर है। एम्स मरीजों को थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच की निशुल्क सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में उपचार के लिए आने वाले मिर्गी के मरीजों को लेकर राहत भरी खबर है। एम्स मरीजों को थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच की निशुल्क सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन


एम्स प्रशासन ने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) सहित सभी विभागों और केंद्रों को निर्देश जारी किए हैं कि वे मरीजों के नमूनों को जांच के लिए नामित प्रयोगशाला में भेजें। थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच के तहत फेनोबार्बिटल, कार्बामाजेपाइन, वैल्प्रोइक एसिड और फिनाइटोइन दवाओं को लेकर मरीज जांच करवा सकेंगे। जानकारी के अनुसार, थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच ब्लड में दवाओं के स्तर को मापने के लिए की जाती है। जिससे दवा की खुराक के प्रभाव का मूल्यांकन कर दोबारा से खुराक तय की जा सके। इस जांच में यह भी देखा जाता है कि दवा कहीं विषाक्तता तो पैदा नहीं कर रही है।

अस्पताल में भर्ती और ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीज जांच सुविधा का लाभ ले सकेंगे। जांच की यह सुविधा एम्स दिल्ली के ओपीडी मरीजों को कलेक्शन सेंटर रूम नंबर तीन में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और झज्जर स्थित एनसीआई/एम्स में भी मिलेगी। बतादें कि बाहर मरीजों को अलग-अलग दवाओं की थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच के लिए 390 रुपये से लेकर 1880 रुपये खर्च करने पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें