फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री ने फिक्की में चल रहे निर्माण कार्य को रोका, जुर्माना भी लगाया

Sat, 10 Oct 2020 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
निरीक्षण... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कई निर्माणाधीण स्थलों का दौरा किया। इस कड़ी में वे प्रगति मैदान और फिक्की ऑडिटोरियम में निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिक्की ऑडिटोरियम में चल रहे ध्वस्तीकरण में बड़े पैमाने पर दिशा निर्देशों का उल्लंघन पाया। पर्यावरण मंत्री ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक एंटी स्मॉग गन नहीं लगाया जाता है, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाए। 

विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से उन्होंने प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने एंटी डस्ट अभियान की शुरुआत कर दी है। दरअसल आम लोगों को भी बताना है कि ग्रीन दिल्ली एप पर इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलती है तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

निर्माण के लिए एंटी स्मॉग गन लगाने का निर्देश
प्रगति मैदान पहुंचे गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धूल उड़ने से होने वाले प्रदूषण को हर कीमत पर रोका जाएगा। दिल्ली में जहां पर भी 20 हजार वर्ग मीटर से बड़ी साइटें हैं और वहां पर निर्माण का काम चल रहा है, तो एंटी स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में ऐसे 39 निर्माण साइटों को चिह्नित किया गया है, जो 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में हैं। पिछले दिनों 33 साइट्स की रिपोर्ट के आधार पर ही औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इनमें अभी भी 6 निर्माण स्थल हैं, जहां पर एंटी स्मॉग गन नहीं लगाया गया है। इससे छोटी निर्माण साइटों पर ग्रीन पार्क लगाने का निर्देश दिया गया है। मैटेरियल को ढंक कर ले जाने और लाने का निर्देश दिए गए हैं। निर्माण साइट्स पर गहन निगरानी के लिए 14 टीम गठित की गई है। गोपाल राय ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के अंदर कहीं पर भी निर्माण साइट पर सरकार के जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें