राजीव चौक से बाहर नहीं निकल पाएंगे रात 9 बजे के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। मेट्रो प्रबंधन ने तय किया है कि इस दिन रात 9 बजे के बाद किसी भी यात्री को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
दरअसल, नए साल पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात 9 बजे के बाद एग्जिट की सुविधा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि क्नॉट प्लेस में नौकरी करने वाले लोगों के लिए राहत की बात यह है कि मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों को स्टेशन के भीतर प्रवेश की सुविधा दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने फैसला लिया है कि 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एग्जिट द्वार बंद कर दिए जाएंगे। तय समय के बाद से स्टेशन पर यात्रियों को केवल ट्रेन बदलने व स्टेशन में प्रवेश करने की सुविधा रहेगी।